लोहिया की पुण्यतिथि पर मुलायम सिंह और सीएम अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

mulayam_1444645666लखनऊ, समाजवादी चिंतक डा0 राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोहिया जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि  अर्पित की। लखनऊ स्थित लोहिया पार्क पहुंचकर मुलायम ने सबसे पहले डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने की नसीहत दी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया पार्क पहुंचे।  लेकिन वह मुलायम के आने से पहले ही माल्यार्पण करके वापस भी निकल गए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जाने के बाद करीब 11 बजे मुलायम सिंह यादव लोहिया पार्क पहुंचे।पहले उन्होंने लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण  किया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पंडाल में कम भीड़ देख कर नाराज हुए।  उन्होंने इस बाबत शिवपाल यादव और यशवंत सिंह से भी कुछ बात की। उन्होने तुरंत आते ही अपना भाषण भी शुरू कर दिया। कम भीड़ देख कर मुलायम सिंह ने  नेताओं को सीख दे डाली। उन्होंने कहा कि सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।  सिर्फ चुनाव और सरकार तक ही नहीं सीमित रहना चाहिए। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव कार्यकर्ताओं से खासे नाराज दिखे और कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच नहीं जाते। जनता के काम नहीं करते हैं। वह सिर्फ बड़े नेताओं के ईर्द-गिर्द नारे लगाने में व्यस्त रहते हैं। कार्यक्रम मे मंत्री शिवपाल सिंह यादव ,मंत्री ओम प्रकाश सिंह, मंत्री अहमद हसन भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button