वरिष्ठ दलित नेता उपमहापौर नवनाथ कांबले का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

पुणे,पुणे नगर पालिका के उपमहापौर नवनाथ कांबले का दिल का दौरा पड़ने से  निधन हो गया।  नवनाथ कांबले आज सुबह टहलने के लिए गये थे तब उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत शुरू हो गयी और उन्हें रूबी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गयी।
कांबले वरिष्ठ दलित नेता थे और सबसे पहले वह दलित पैंथर पार्टी में शामिल हुए थे उसके बाद रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ;अाठवलेद्ध में शामिल हो गये थे। मार्च के मध्य में महापौर और उपमहापौर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मुक्ता तिलक को महापौर और श्री कांबले को उप महापौर चुना गया था।  कांबले पहली बार पुणे नगर पालिका में 1997 में पार्षद बने थे और इस वर्ष फरवरी में हुए पीएमसी चुनाव में भी पार्षद बने थे।

Related Articles

Back to top button