वर्ष 2016 में अब तक तक 229 किसानों की खुदकुशी की खबर

farmer-suicide1नई दिल्ली,  कृषि संबंधी कारणों से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पंजाब जैसे चार राज्यों में वर्ष 2016 में अभी तक किसानों की आत्महत्या के कम से कम 229 मामले प्रकाश में आये हैं। कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने एक प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा को बताया कि कृषि कारणों से आत्महत्या करने वालों की संख्या प्रदेशों से प्राप्त रिपोर्ट पर आधारित है जहां कर्नाटक में 81 किसानों ने आत्महत्या की है।

आंकड़ों में दर्शाया गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2016 में अभी तक 57 ऐसी घटनाओं की खबर दी है जबकि ऐसी घटनायें पंजाब में 56 और आंध्र प्रदेश में 35 हुई हैं। वर्ष 2015 में महाराष्ट्र सरकार ने कृषि संबंधी कारणों से प्रदेश में 1,841 ऐसे मामलों की खबर दी थी जिसके बाद कर्नाटक में ऐसी 922, पंजाब में 449 और आंध्र प्रदेश में ऐसी 94 घटनायें हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button