वाराणसी में गर्भवती महिलाओं एवं वृद्ध रोगियों के लिए बड़ी राहत

वाराणसी,  काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुन्दरलाल चिकित्सालय के रेडियोडायग्नोसिस एवं इमेजिंग विभाग ने गर्भवती महिलाओं और वृद्ध मरीजों की सुविधा के लिए भूतल पर नया अल्ट्रासाउंड कक्ष शुरू किया है। पहले इन मरीजों को प्रथम तल तक सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें कठिनाई होती थी।

विभागाध्यक्ष प्रो. अमित नन्दन धर द्विवेदी की संस्तुति पर ‘कायाकल्प’ योजना के तहत विभाग के आंशिक नवीनीकरण के दौरान यह नई सुविधा विकसित की गई। इससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि पहले से ही स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से आने वाले मरीजों के लिए भूतल पर अलग जांच कक्ष की व्यवस्था है। चिकित्सालय प्रशासन का कहना है कि इस सुधार से मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Back to top button