Breaking News

वाहन पर बड़ा पत्थर गिरने से पर्यटक की मौत…

बनिहाल (जम्मू कश्मीर),  जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर  एक वाहन पर एक बड़ा पत्थर गिरने से महाराष्ट्र के 43 वर्षीय एक पर्यटक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वाहन 12 पर्यटकों को लेकर कश्मीर घाटी से जम्मू की ओर जा रहा था और तड़के करीब साढ़े चार बजे रामबन जिले में रामसू थाने के निकट यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्र से जब उनका वाहन गुजर रहा था उसी समय पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया जिसमें सुनील विष्णुपंत काथे, उनकी पत्नी मनीषा , विलास आनंद कुमार और मयूरी कुंबर घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां काथे को मृत घोषित कर दिया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।