विजयादशमी पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई…..

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा और विजय के महापर्व विजयादशमी पर देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दी।

श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ट्वीटकर कहा “दुर्गापूजा एवं विजयादशमी पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को मंगलमय जीवन की कामनाके साथ बहुत-बहुत शुभकामनाएं. दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय का सन्देश देता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्वीटकर कहा “ बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा। जय कृपाल जय जयति मुकुंदा।। अधर्म, अन्याय और आसुरी प्रवृत्तियों पर धर्म, न्याय और उदात्त मानवीय मूल्यों की विजय के महापर्व विजयादशमी की सभी देशवासियों को अनेक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वे हम सभी का कल्याण करें।”

Related Articles

Back to top button