Breaking News

विज्ञान कांग्रेस में जुटेंगे कई नोबेल विजेता

नयी दिल्ली,  अगले साल जनवरी में जालंधर में होने वाले 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस में छह नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ 20 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 03 जनवरी से 07 जनवरी तक लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में होने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉण् हर्षवर्द्धन और कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी भी विभिन्न सत्रों में मौजूद रहेंगी। इस सम्मेलन का उद्देश्य वैज्ञानिक नवोन्मेष एवं शोध पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक समुदाय को एक मंच पर लाना है।

इस वार्षिक सम्मेलन में जर्मनीए हंगरीए इंग्लैंड और अन्य देशों के छह नोबेल.विजेता भाग लेंगे। इनमें से तीन अब तक आने की पुष्टि कर चुके हैं जबकि अन्य तीन के भी सम्मेलन में हिस्सा लेने की उम्मीद है। पुष्टि करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता ब्रिटेन के डंकन हाल्डेन ;भौतिकीए 2016द्धए जर्मन.अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस क्रिस्चन सुदोफ ;चिकित्साए 2013द्ध और इजरायल के अवरम हेर्षको ;रसायनए 2004द्ध हैं।

कुल 40 देशों के तीन हजार मशहूर वैज्ञानिकों तथा शोधकर्ताओं और छात्रों सहित 20ए000 प्रतिनिधि आएंगे। इसका थीम फ्युचर इंडिया रू साइंस एंड टेक्नोलॉजी रखा गया है। यह पहली बार है जब विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किसी निजी विश्वविद्यालय में हो रहा है। इस पाँच.दिवसीय सम्मेलन में चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस और वुमेन साइंस कांग्रेस का आयोजन भी किया जायेगा। चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस में राज्य और जिला.स्तरीय प्रतिस्पर्द्धाओं में चयनित पाँच हजार से अधिक स्कूली छात्र अपने दस्तावेजों मॉडल और चार्ट्स प्रदर्शित करेंगे। वुमेन साइंस कांग्रेस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को उजागर करेगा। इसमें 12 महिला अगुवा और वैज्ञानिक व्याख्यान देंगी।