विदेशी दबाव में भाजपा ने हटाए प्रवक्ता : कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रवक्ताओं को अपनी नीतियों के कारण नहीं बल्कि विदेशी दबाव में और झेंप मिटाने के लिए हटाया है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने सोमवार को कहा कि भाजपा अपने कृत्यों से देश के सम्मान को ठेस पहुँचा रही है और झेंप मिटाने के लिए विदेशी मुल्कों के दबाब में प्रवक्ता हटा रही है। प्रवक्ताओं को हटाकर भाजपा अपने अपराधों पर पश्चाताप करने की रंग बदल रही है।

उन्होंने सवाल किया “क्या कारण है कि कई देशों ने हमारे राजदूतों को बुला एडवाइजरी जारी की जा रही है और राजदूत भाजपा प्रवक्ताओं को ‘फ्रिंज तत्व’ बता रहे हैं। क्या कारण है कि हमारे सम्मानित उपराष्ट्रपति के सम्मान में दिया भोज एक विदेशी मुल्क ने कैन्सल कर दिया।”

प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेतृत्व संकीर्ण राजनैतिक स्वार्थों को पूरा करने के लिए देश को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के अंधेरे युग में धकेल रहा है और राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए वह देश की छवि पर आघात करने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा गंभीर है तो उसने अपने नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर धार्मिक भावना भड़काने को लेकर प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की। उनका यह भी कहना था कि भाजपा भी शायद जानती है कि करीब 320 लाख भारतीय मूल के लोग विदेशों में रहते हैं और इनमें से 150 लाख खाड़ी के देशों में हैं। वर्ष 2021 में इन भारतीयों ने देश में छह लाख करोड़ रूपए वापस भेजे थे जो कुल आयकर से ज़्यादा है।

Related Articles

Back to top button