विदेशी सैलानियों की संख्या बढ़ी, 9 फीसदी का इजाफा

indian-tourismनई दिल्ली,  इस साल नवंबर महीने में भारत घूमने आने वाले सैलानियों की संख्या 9 लाख रही है जो बीते साल की समान अवधि के मुकाबले 9.3 फीसदी ज्यादा है।

वहीं अगर बीते साल की बात करें तो विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) के मुताबिक साल 2015 में नवंबर के महीने के दौरान 8.16 लाख सैलानी पर्यटन के लिए आए थे, जबकि साल 2014 के नवंबर महीने में यह आंकड़ा 7.65 लाख का था। नवंबर महीने में विदेशी मुद्रा से होने वाली आय करीब 14,474 (14.4 फीसदी की ग्रोथ के साथ) करोड़ रही है जबकि बीते साल की समान अवधि के दौरान यही आंकड़ा 12,649 करोड़ रहा था।

विदेशी पर्यटकों का आगमन (एफटीए) जनवरी से नवंबर की अवधि के दौरान 78.53 लाख रहा था, यह बीते साल की समान अवधि के मुकाबले 10.4 फीसदी ज्यादा है। बीते साल समान अवधि में यह आंकड़ा 71.14 लाख करोड़ का रहा था। वहीं जनवरी से नवंबर महीने के दौरान विदेशी पर्यटकों से होने वाली आय 1,38,845 करोड़ रुपए रही जो कि बीते साल की समान अवधि का 14.7 फीसदी ज्यादा है। बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,21,041 करोड़ रुपए का रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button