विपक्ष ने समाजवादी पार्टी के राजनीतिक घटनाक्रम को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

surjewala congressनयी दिल्ली , कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर अफसोस व्यक्त करते हुए आज कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां कहा कि उत्तरप्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति है और यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बात है। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी अन्य पार्टी के अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी नहीं करती है।
जनता दल युनाईटेड के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है।
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी का अंदरूनी संघर्ष आज उस समय चरम पर पहुंच गया जब अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव और वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button