विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दहेज हत्या का आरोप

जौनपुर, उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ससुरालीजन दरवाजा तोड़ कर महिला को उपचार के लिये किसी प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतका प्रियंका का शव ससुराल वालों ने घटनास्थल पर लाकर रख दिया। पुलिस की सूचना पर सीओ सदर और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका प्रियंका देवी के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रियंका देवी का उम्र लगभग 24 वर्ष था जिसका मायका आलापुर कृष्णापड़ थाना मछलीशहर जौनपुर था। उसका विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पहले बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी हितेश गौतम पुत्र सन्तोष गौतम के साथ हुईं थीं। पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। घटनास्थल पर शान्ति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Back to top button