Breaking News

विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को एक एक करोड़ रुपए देगी मप्र सरकार

भोपाल,टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को पराजित कर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मध्यप्रदेश से संबंधित सदस्य विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मान निधि के रूप में एक एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराया है। इटारसी के लाल विवेक सागर टीम का हिस्सा हैं। नीलकांता शर्मा ने मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग ली है। इन दोनों खिलाड़ियों को एक एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि मध्यप्रदेश सरकार प्रदान करेगी।’

मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट के जरिए पूरी भारतीय टीम को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।