वेलेंटाइन डे पर आलिया भट्ट ने बताया अपने पार्टनर को क्या करें गिफ्ट

alliaनई दिल्ली,  बॉलीवुड एक्ट्रैस आलिया भट्ट ने वैलेंटाइन डे पर एक महिला को अपने साथी को क्या गिफ्ट देना चाहिए, इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं। पुरुषों को स्नीकर्स  या स्पोर्ट्स जूते बेहद पसंद होते हैं, इसलिए उन्हें आप स्नीकर्स भेंट कर सकती हैं। एडवेंचर पसंद पुरुषों के लिए स्विस आर्मी नाइफ बढ़िया उपहार साबित होगा। हालांकि, यह थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन यह हिम्मती लड़कों के लिए किसी खजाने से कम नहीं होगा। अपने प्यार का इजहार करने के लिए आप अपने साथी को घड़ी भी उपहार में दे सकती हैं। आप अपने साथी को सीमित संस्करण में छपी हुई पसंदीदा किताब भी दे सकती हैं, जो उसके लिए किसी बेशकीमती तोहफे से कम नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button