Breaking News

वैश्विक मांग आने से बड़ा भारतीय निर्यात: फियो

नयी दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग आने से भारतीय निर्यात में इजाफा हुआ है लेकिन इसे बनाए रखने के लिए सरकार के सहयोग की जरूरत है।

भारतीय निर्यातक महासंघ – फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सराफ ने बुधवार को यहां जारी मई 2021 के विदेश व्यापार आंकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार तीसरे महीने भारतीय निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। यह संकेत है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को इसका लाभ लेने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में औद्योगिक गतिविधियों को फिर से तेज रफ्तार देने की जरूरत है। इसके लिए सरकार को अपना पूरा सहयोग देना चाहिए।

श्री सराफ ने कहा कि श्रम आधारित उद्योग उद्योगों को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। तैयार आहार, परिधान, चमड़ा उद्योग, रत्न और आभूषण , कपास धागा, समुद्री खाद्य उत्पाद, कालीन , हस्तशिल्प और इंजीनियरिंग उत्पाद भविष्य के निर्यात को रफ्तार दे सकते हैं।

फियो अध्यक्ष ने कहा कि विदेश व्यापार के क्षेत्र में अनिश्चितता को सरकार को तुरंत दूर करना चाहिए। प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास करना चाहिए और कर संबंधी सुविधाओं को समाप्त करना चाहिए।