शामली में दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार,08 कछुए बरामद

शामली, उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस ने दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ कछुए बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने आज यहां बताया कि शमली सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वन्य जीव तस्करों सहारनपुर के मौहल्ला आजाद कालोनी निवासी राशिद और शाकिर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दुलर्भ प्रजाति के 08 कछुए (इण्डियन रूफ टर्टल) बरामद किए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ पर बताया कि वो सहारनपुर कचहरी के पास से सस्ते दाम में कछुआ खरीदकर दिल्ली ले जाते हैं और वहां ऊंची कीमत में बेचते हैं। इस सिलसिले में मामला दर्जकर गिरफ्तार आरोपियो को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button