शारदा चिट फंड की आरोपी मनोरंजना सिंह को मिली जमानत

supreme-courtनई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने सारदा घोटाले क आरोपी मनोरंजना सिंह को जमानत दे दी है। शारदा चिट फंड की आरोपी मनोरंजना पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की पत्नी और पत्रकार हैं। इससे पहले पिछले साल मई में उनकी जमानत याचिका रद्द हो चुकी है।

बता दें कि सीबीआई ने गत जनवरी माह में असम से पूर्व कांग्रेस सांसद व केन्द्रीय मंत्री मतंग सिंह को शारदा घोटाले मामले में आपराधिक षड्यंत्र और ठगी के आरोपों में गिरफ्तार किया था। इसी के बाद गत अक्टूबर में सीबीआई ने इस मामले में मतंग सिंह की पूर्व पत्नी व पूर्व पत्रकार मनोरंजना सिंह और व्यापारी शांतनु घोष को भी गिरफ्तार किया था। जांच पड़ताल में पता चला था कि मनोरंजना सिंह ने कथित तौर पर अपने चैनल को बेचने के लिए शारदा समूह चिट फंड के सरगना सुदीप्तो सेन से 25 करोड़ रुपए लिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button