शाहिद के साथ कॉफी पीने जाएंगी दीपिका

deepika-shahidमुंबइ,  कुछ तो गड़बड़ है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव रिलेशनशिप में। आप ऐसा सोच सकते हैं, जब बहुत सारी ऐसी खबरों के साथ आपको ये भी पता चलेगा कि दीपिका पादुकोण करण जौहर की कॉफी पीने जाएंगी, अपने पद्मावती के को-स्टार शाहिद कपूर के साथ। खबर है कि करण जौहर के टीवी टॉक शो कॉफी विथ करण के पांचवे सीजन के लिए एक और जोड़ी कन्फर्म हो गई है। ये हैं दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर। अटकलें दीपिका और रणवीर की थी लेकिन पिछले दिनों ही सारा खेल पलट गया, जब रणवीर सिंह इस शो में रणबीर कपूर के साथ चले गए। वहां जा कर दोनों ने कौन-कौन से राज खोले है और किस किस को ताना मारा है, ये तो एपिसोड के टेलीकॉस्ट होने के बाद ही पता चलेगा।

वैसे दीपिका के लिए रणवीर के अलावा फिलहाल शाहिद कपूर ही सही ऑप्शन था क्योंकि इस बार करण ज्यादतर ऐसी जोड़ियों पर जोर दे रहे हैं जो या तो एक साथ फिल्म कर रही हो या पहले कर चुकी हों। शाहरुख के साथ आलिया  आ चुकी हैं और परिणीति के साथ आदित्य रॉय कपूर  का एपिसोड शूट हो चुका है। खबर है कि कैट भी रितिक  के साथ आ सकती है। ऐसे में दीपिका और शाहिद की जोड़ी प्रमोशनल हिसाब से भी फिट बैठती है। और वैसे भी ये फ्रेश पेयर होगा। दीपिका एक बार सोनम कपूर के साथ और पिछली बार प्रियंका चोपड़ा के साथ करण की कॉफी पी चुकी हैं। हर सन्डे को टेलीकॉस्ट होने वाले करण जौहर के इस शो में पिछली बार अक्षय कुमार की बीबी ट्विंकिल खन्ना ने अपने कमेंट्स से खूब तहलका मचाया था और इस बार बचपन के दो दोस्त यानि अर्जुन कपूर और वरुण धवन शो में आएंगे।

Related Articles

Back to top button