शिवपाल यादव दिल्ली के लिये रवाना, मुलायम सिंह से मिल लेंगे फैसला

shivpal सैफई, समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद,  शिवपाल यादव  नेताजी से मिलने दिल्ली रवाना हो गये हैं। रवाना होने से पूर्व उन्होने कहा कि नेताजी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाऊंगा। वहीं मंत्री पद से हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि ये मुख्यंत्री का विशेषाधिकार है। शिवपाल यादव   ने कहा कि ये मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है,  वो जिसे चाहें रख सकते हैं, जिससे चाहें सलाह ले सकते हैं, ये उनका विशेषाधिकार है।शिवपाल यादव के इस्तीफा देने संबंधी खबर पूरी तरह निराधार है।

दिल्ली रवाना होने से पहले सैफई के एसएस मेमोरियल स्कूल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। शिवपाल यादव   ने कहा कि वह नए विभाग संभालेंगे या नहीं इसका फैसला नेताजी से मिलने के बाद ही करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने इस्तीफा नहीं दिया है और न ही मेरी पत्नी सरला यादव और पुत्र आदित्य यादव ने। हमेशा नेताजी के निर्देशों का पालन करते रहे हैं और आगे भी वही तय करेंगे कि क्या करना है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्थान पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इसके दो घंटे बाद ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल के मंत्री पद के व्भागों को दूतरों को सौंप दिया। अब शिवपाल को  समाज कल्याण के साथ भूमि विकास एवं जल संसाधन का कार्यभार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button