शीघ्र न्याय की अजब मिसाल-जज के बंगले की पत्तियां खाने वाली बकरी और मालिक गिरफ्तार
News85WebFebruary 10, 2016

छत्तीसगढ़, मामला छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर जिले के जनकपुर गांव का है।एक बकरी रोज जज के बंगले में घुस जाती थी और हरे-भरे बगीचे की पत्तियां खा जाती थी। जज ने तत्काल कार्यवाही करने के लिये पुलिस को कहा।जज के आदेश पर पुलिस ने , बकरी और बकरी मालिक दोनों को गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया है। बकरी मालिक अब्दुल हसन के खिलाफ किसी संपत्ति, वस्तु को नुकसान पहुंचाने और बिना अनुमति किसी के घर में प्रवेश करने की धाराओं में कार्रवाई की गई है। बकरी मालिक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जज की शिकायत के बाद बकरी मालिक अब्दुल हसन को कई बार समझाया गया, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहा था।
Related Articles
-
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजीFebruary 23, 2026
News85WebFebruary 10, 2016





