शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स एक हजार अंक नीचे खुला

मुंबई, विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बिकवाली रही और बीएसई का सेंसेक्स एक हजार अंक से अधिक की गिरावट में खुला।

सेंसेक्स की शुरुआत पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 1,018 अंक नीचे 72,565.22 अंक पर हुई। खबर लिखे जाते समय यह 760.16 अंक की गिरावट में 72,823.06 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 269.95 अंक उतरकर 22,549.65 अंक पर खुला। यह फिलहाल 211 अंक टूटकर 22,608.60 अंक पर है।

धातु, तेल एवं गैस और मीडिया को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी है। बैंकिंग, वित्त, स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों पर सबसे अधिक दबाव है।

सेंसेक्स की गिरावट में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का सबसे अधिक योगदान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीईएल के शेयर ऊपर चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button