शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, आईटी कंपनियों पर दबाव

मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 650 अंक से अधिक लुढ़क गया सेंसेक्स 242.12 अंक की गिरावट में 83,052.54 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 653.17 अंक (0.78 प्रतिशत) नीचे 82,641.49 अंक पर था।

अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को आईटी कंपनियों में बिकवाली का दबाव घरेलू बाजार पर भी देखा गया। सेंसेक्स में शामिल सभी चार आईटी कंपनियों के शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 71.20 अंक गिरकर 25,641.80 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय तक 176.85 अंक यानी 0.69 प्रतिशत लुढ़ककर 25,536.15 अंक पर था।

धातु और तेल एवं गैस सेक्टरों को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक नीचे चल रहे थे। आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, रसायन और रियलिटी समूहों में ज्यादा बिकवाली रही।

सेंसेक्स की गिरावट में इंफोसिस, एयरटेल, टीसीएस, इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फाइनेंस का सबसे अधिक योगदान है। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर ऊपर चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button