श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित सूर्य मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के परकोटा में स्थित सूर्य मंदिर में आज अयोध्या के संत महंत धर्माचार्य की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविन्द गिरि, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र एवं राममंदिर प्रबंधन का कार्य देख रहे गोपाल राव, महंत राम शरण दास, बल्लभाकुंज के अधिकारी राज कुमार दास, महंत वैदेही बल्लभ शरण दास सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं धर्माचार्यों ने पूजन अर्चन कर सूर्य मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया ।

प्रभु श्रीराम के कुल के पूर्वज सूर्य देवता के मंदिर पर हुए ध्वजारोहण में अयोध्या के वरिष्ठ साधु संतों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। इस प्रकार अब तक राममंदिर सहित सूर्य मंदिर और मां अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हो चुका है।

गौरतलब है कि 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कर मंदिर की पूर्णता का संदेश दिया था। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 31 दिसंबर को प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर परकोटा में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया था।

कल प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के मौके पर प्रभु श्रीराम के ललाट पर सूर्य की किरणों से सूर्य तिलक होगा, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। राममंदिर निर्माण कार्य रहे गोपाल राव ने बताया कि राम मंदिर परिसर में कुल आठ शिखर है, जिसमें दो मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण कर दिया है। परकोटे में शिव मंदिर, गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा माता का मंदिर, सूर्य मंदिर और शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम होना है।

Related Articles

Back to top button