श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की धुरी थे परमहंस: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहे दिगम्बर अखाड़ा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिगंबर अखाड़ा के पीठाधीश्वर रहे महंत रामचंद्र परमहंस दास श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के धुरी थे।

उन्होने कहा कि परमहंस की मुखर और प्रखर राष्ट्रवादी और सनातन वादी सोच और शैली से श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को धार मिली और सभी को साथ लेकर चलने की वो विचारधारा से संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने महंत रामचंद्र परमहंस दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। दिगम्बर अखाड़ा में मुख्यमंत्री अयोध्या के रंगमहल मंदिर के पीठाधीश्वर महंत रामशरण दास, हनुमान गढ़ी के महंत रामकुमार दास , महंत धर्म दास, बावन मंदिर के महंत श्रीराम बल्लभ शरण दास, हनुमान गढ़ी के पुजारी रमेश दास एवं हनुमान गढ़ी के संत राजू दास सहित कई प्रमुख संत महंतों से मिले।

श्रीहरि धाम पीठ अयोध्या में जगतगुरू रामानंदाचार्य स्वामी श्रीराम दिनेशाचार्य के गुरुदेव स्वामी श्रीहर्याचार्य महाराज के 17 वी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोपाल मंदिर पहुंचे और स्वामी श्रीहर्याचार्य जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और कहा कि स्वामी श्रीहर्याचार्य ने अपना पूरा जीवन सनातन धर्म और संस्कृति की रखा के लिए समर्पित कर दिया। गोपाल मंदिर में रामबल्लभा कुंज के राज कुमार दास सहित कई संत महंत उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button