श्रीलंकाई नौसेना ने तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

पुडुकोट्टाई, श्रीलंकाई नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नाव भी कब्जे में ले ली है।

श्रीलंका नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार को बताया कि उत्तरी नौसैनिक कमान ने कोविलन प्वाइंट के उत्तर पश्चिम में नियमित गश्त के दौरान शनिवार को तीन मछुआरों को गिरफ्तार किया।

उन्हें उथ्थारा स्थित श्रीलंका नौसैनिक स्टेशन और नाव को एसएलएनएस एलारा नौसैनिक अड्डा ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button