Breaking News

श्वेतपत्र की आड़ में, योगी सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही- समाजवादी पार्टी

लखनऊ, यूपी मे भाजपा राज के छह महीने पूरे होने की पूर्व संध्या पर  समाजवादी पार्टी ने कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि श्वेतपत्र की आड़ में  भाजपा की योगी सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।

शिवपाल सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया डैमेज कंट्रोल का तरीका

गुजरात दंगा मामले मे, अदालत में पेश हुए अमित शाह, दिया ये बयान..

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि श्वेतपत्र की आड़ में  भाजपा की योगी सरकार अपनी जिम्मेदारी से पलायन कर रही  है। मुख्यमंत्री जी ने अपनी सरकार का जो श्वेत पत्र पेश किया है उनमें सिर्फ काले अक्षर हैं, सच्चाई पर सफेदी पोती गई है और उस पर कोई यकीन करे तो कैसे करे? पिछली सरकारों की कमियां दिखाकर अपनी निष्क्रियता पर पर्दा डालने का काम है।

जानिये, आजादी के बाद भारत मे कैसे शामिल हुआ, हैदराबाद राज्य

हाई कोर्ट जजों की नियुक्ति- जानिये देश मे कुल कितने पद, कितने खाली ? और क्यों ?

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि वस्तुतः भाजपा सरकार कोई काम करना ही नहीं चाहती है। वह अपने वादे पर खरा नहीं उतर सकी है। प्रदेश के लिए कुछ करने का उनके पास अभी वक्त नहीं है। उनका मुख्य काम तो 2019 ई0 में केन्द्र में वापसी का सपना पूरा करना है।

योगी सरकार, सपा के प्रभाव वाले क्षेत्रों से कर रही. सौतेला व्यवहार- धर्मेन्द्र यादव

समाजवादी पार्टी  ने योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की खोली पोल

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के डबल इंजन के बाद भी यूपी में वह स्टार्ट नहीं हो पाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ठीक ही कहा है कि हम समझाते रहे, भाजपा बहकाती रही। आज भी भाजपा के द्वारा जनता को बहकाने-फसलाने का सिलसिला जारी है।

चिदम्बरम की चुनौती- सीबीआई मेरे पुत्र को प्रताड़ित करने की बजाय मुझ से पूछताछ करें

गोरखपुर दंगे मामले में, सीएम योगी पर संकट के बादल…

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा राज के छह महीनों में ही उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था पंगु हो गयी है और विकास की दौड़ थम गयी है। राज्य में कानून व्यवस्था का गंभीर संकट हैं। अपराधी खुले आम घूम रहे हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही रोज हत्या, बलात्कार, अपहरण और लूट की घटनाएं हो रही हैं।

21 सितंबर को मुलायम सिंह ले सकतें हैं, बड़ा राजनीतिक फैसला..?

 सांसद महंत चांदनाथ का निधन, पीएम मोदी सहित नाथ सम्प्रदाय व यादव समाज शोकाकुल

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी यह दावा करते नहीं थकते हैं कि प्रदेश में अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर यहां से पलायन कर जाएंगे। लेकिन हकीकत में अपराधी यहीं हैं कहीं गए नहीं है। अवैध कब्जे रोकने में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह विफल हो रही है। महिलाएं और बच्चियां पूरी तरह असुरक्षित हैं। अभी गत 18 सितम्बर को मोदीनगर में एक छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या की घटना घटी लेकिन उसकी एफआईआर भी मुश्किल से लिखी जा सकी। इस घटना से वहां की जनता आक्रोशित है।

 11 भाजपा नेताओं के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी, भाग जाने का अन्देशा

जब खुद पर पड़ी तो मीडिया ने स्वीकारा- नोटबंदी के कारण आर्थिक स्थिति हुई खराब

 समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा राज में सर्वाधिक उपेक्षित और बदहाल किसान हैं। सूखा संकट से परेशान किसान को न तो पर्याप्त बिजली मिल रही है और नहीं नहरों से पानी मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार के समय 18 घंटे और महानगरों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की थी। अब सभी क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे से भी ज्यादा बिजली कटौती हो रही है।

जल्द बनेगी नई राजनैतिक पार्टी, दो सुपर स्टार मिलायेंगे हाथ

कांग्रेस का बीजेपी को जवाब-आम चुनाव तक रणनीति भी बनेगी, नेता भी उभरेगा

 मुख्य प्रवक्ता  ने कहा कि बिजली संकट के चलते जहां सामान्य नागरिक परेषान है वहीं लघु-मध्यम उद्योग बंदी के कगार पर हैं। नौजवान बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार दावे चाहे जितने करे पर हकीकत यह है कि छह महीने में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सभी क्षेत्र संकटग्रस्त हैं। 

लालू यादव की लोकप्रियता मे जबर्दस्त इजाफा, जानिये क्या हैं कारण ?

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव- अविनाश यादव के रिजल्ट मे हुयी धांधली, कांग्रेस जायेगी हाईकोर्ट

उन्होने कहा कि दरअसल, भाजपा सत्ता में जनता को भ्रमित करके तो आ गयी लेकिन उसके पास विकास की कोई दिशा नहीं हैं। छह महीने में वह अपनी एक भी नई योजना का परिचय तक नहीं करा सकी है। गरीब, किसान, नौजवान, अधिवक्ता, अल्पसंख्यक उसकी प्राथमिकता में नहीं आते हंै। जनहित की जो योजनाएं समाजवादी पार्टी ने लागू की थी उन्हें समाप्त करना या सुविधानुसार उनकी योजनाओं पर अपने नाम की मुहर लगाना ही योगी सरकार का मुख्य कार्य है।

अखिलेश यादव के काम पर, भाजपा के दिन कट रहे – समाजवादी पार्टी

पेट्रोल मे मोदी सरकार का खेल- दाम से ज्यादा आप दे रहें हैं टैक्स, जानिये कैसे?

      समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता  ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में असाध्य बीमारियों हृदय रोग, लीवर, किडनी तथा कैंसर के इलाज की मुफ्त व्यवस्था थी। भाजपा सरकार में कैंसर संस्थान बंद होने जा रहा है। अस्पतालों में दवांए नहीं है। आक्सीजन की कमी से मौंते होने लगी है। अखिलेश जी ने मेट्रो चलाई, एक्सप्रेस-वे हाई-वे बनवाया। इनसे बेहतर कोई काम अभी तक भी कहीं नहीं हो पाया है। भाजपा सरकार द्वारा विकास को रोकने की साजिश के तहत समाजवादी सरकार के समय सड़क व पुल निर्माण की 42 परियोजनाएं रद्द कर दी गई हैं।

जेएनयू के बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव मे भी, बीजेपी की एबीवीपी की हार

गुजरात दंगे से जुडे मामले में अमित शाह को सम्मन जारी, 18 सितंबर को होना है पेश

उन्होने कहा कि अखिलेश यादव के शब्दों में भाजपा विकास विरोधी पार्टी है। उसका काम बस समाज को तोड़ना, सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ना और विकास को रोक देना है। सच तो यह है कि भाजपा की दृष्टि ही नकारात्मक है। भाजपा जन सापेक्ष नीतियों की पक्षधर नही है। वह जनहित के कार्यों के प्रति कभी गंभीर नहीं रही।

कर्जमाफी के नाम पर, किसानों से धोखा कर रही योगी सरकार- समाजवादी पार्टी

गुरूग्राम नगर निगम चुनाव- भाजपा के घोषित प्रत्याशियों मे, एक तिहाई यादव

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार तंत्र की खोली पोल

कांशीराम इको गार्डन की उपेक्षा पर मायावती चिंतित, दी योगी सरकार को चेतावनी

पुराने नोट बदलने की इजाजत देने पर, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय