संगम नगरी में इको फ्रैंडली दुर्गा प्रतिमायें बनी आकर्षण का केंद्र

प्रयागराज, शारदीय नवरात्र के पावन पर्व से पहले संगम नगरी प्रयागराज में इको फ्रैंडली छोटी बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं को ढालने का काम अंतिम चरण में है।
पूरे देश में नवरात्र का पर्व 22 सितंबर से शुरु होगा। शिल्पकारों का कहना है कि इन मूर्तियों की खासियत है कि यह पूरी तरह से इको फ्रेंडली है और गंगा की मिट्टी से इनको बनाया जा रहा है। इन मूर्तियों में जो रंग इस्तेमाल किया जा रहा है वह भी वाटर कलर है जो पर्यावरण को नुकसान नहीं करता है। यह सुन्दर दुर्गा प्रतिमाएं भारद्वाज पार्क के पास तैयार हो रही है, यहाँ बनाई जा रही दुर्गा प्रतिमाओ की खूबसूरती देखते ही बनती है। ये दुर्गा प्रतिमाये अब पितृ पक्ष के बाद पंडालो मे विराजमान की जायेंगी।
इन मूर्तियों का रंग रोगन कर उनको सजाया और संवारा जा रहा है। दुर्गा प्रतिमा बनाने वाले तपस पाल के मुताबिक इस बार इन मूर्तियों को अलग और सुन्दर तरीके से बनाया जा रहा है, और यहां बन रही ये माता की मूर्तियां गंगा की मिट्टी से बनी है वहीं जिन रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है वह भी पर्यावरण को नुकसान नहीं करता, बन रही यह मूर्तियां पूरी तरह से इको फ्रेंडली है। यह मूर्तियां 3 फीट से लेकर 15 फीट तक की बनाई गई है जिनको यहां पर दिन-रात मेहनत करके बनाया जा रहा है।