Breaking News

संजय निरुपम बोले,ईवीएम लोकतंत्र के लिए खतरा, इसी वजह से हुई बीजेपी की जीत

नयी दिल्ली,  मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने आज दावा किया कि गुजरात में भाजपा की जीत राज्य के लोगों के कारण नहीं बल्कि ईवीएम के कारण हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘‘एक बड़ा खतरा’’ है।

बसपा ने घाेषित किया अपना लोकसभा प्रत्‍याशी

ये वरिष्ठ नेता हुए कांग्रेस में शामिल

निरूपम ने कहा, ‘‘जब पूरा गुजरात भाजपा के खिलाफ है तथा प्रधानमंत्री की चुनावी रैली में खाली कुर्सियों देखी गयीं तो भाजपा के लिए यह जीत गुजरात के लोगों के कारण नहीं, ईवीएम के कारण है।’’ पूर्व सांसद ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमें शुरू से ही इस बात का संदेह था। सभी लोग सावधान हो जाइये, यह भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है।

आचार संहिता उल्लंघन मामले में, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस लिया वापस

राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के रूप मे शानदार ओपनिंग, कांग्रेस को मिला जबर्दस्त बहुमत

यूपी की सिकन्दरा सीट पर हो रहे उपचुनाव में, भाजपा और सपा में सीधी टक्कर

उन्होंने 24 अक्तूबर के उस ट्वीट की भी याद दिलायी जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को 125-140 सीटें मिलेगी जबकि भाजपा केवल 40-47 सीटों पर सिमट जाएगी। निरूपम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं इस ट्वीट पर कायम हूं। यही नतीजा हो सकता था बशर्ते ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की गयी हो।’’ रूझानों में भाजपा अपनी बढ़त बनाये हुए है। 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 115 सीटें और कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं।

 हार्दिक ने फिर लगाया हैकिंग का आरोप, कहा- एटीएम हेक हो सकते है तो इवीएम क्यूँ नहीं !

सपा के इस वरिष्ठ नेता ने पार्टी को कहा अलविदा…