संतकबीरनगर में फिर मिले पांच कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 209

संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार को पांच और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 209 हो गई है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/ नोडल अधिकारी डाक्टर मोहन झा ने बताया कि आज आई टेस्ट रिपोर्ट में धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर निवासिनी 32 वर्षीया महिला व 11 वर्षीय बालक, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पिड़ारी निवासिनी 48 वर्षीया महिला, खलीलाबाद शहर के स्टेशन पुरवा निवासी 35 वर्षीय युवक तथा बेलहर थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर का 17 वर्षीय किशोर संक्रमित मिले हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में 209 संक्रमित मरीजो में से अब तक 152 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि सात की मृत्यु हो गई है। आज आई 249 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट में जहां 05 मरीज पाजिटिव मिले हैं वहीं 244 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Related Articles

Back to top button