संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र मं एक विवाहिता महिला की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मायके वालों ने हत्या की आंशका जताई है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने यहां बताया कि क्षेत्र के तिलजा गांव निवासी विशान बर्नवाल की पत्नी रूबी को प्रातः लगभग सवा सात बजे उसका देवर प्रभात बर्नवाल गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां लेकर गया जहां डाक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची दुधारा पुलिस द्वारा जांच के दौरान मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। मृतका महिला का मायका नेपाल देश के लुंबिनी जिला के गुड्डा चौराहा है। मृतका महिला की एक सात माह की बेटी भी है। ससुरालियों द्वारा सूचना के आधार पर मृतका के मायके से परिजन सीएचसी पहुंचे। मृतका का विवाह‌ 19 दिसंबर 2023 को विशाल बर्नवाल के साथ हुआ था। विवाहिता की मृत्यु को लेकर मायके वाले भी हत्या की आंशका जता रहे हैं। स्थानीय दुधारा पुलिस द्वारा इस दौरान परिजनों से पूछताछ की गई तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button