‘संदीप और पिंकी फरार’ के लिए सामने आया अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक

 

मुंबई, यशराज में शुरु होने जा रही दीबाकर बनर्जी की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में मुख्य भूमिका निभा रहे अर्जुन कपूर का फिल्म में पहला लुक सामने आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में अर्जुन कपूर दिल्ली पुलिस में भर्ती हरियाणा के एक सिपाही के रोल में नजर आएंगे। दीबाकर की फिल्म में अर्जुन कपूर पहली बार काम करने जा रहे हैं।

परिणीती चोपड़ा फिल्म में उनकी हीरोइन है। यशराज में अर्जुन कपूर की ये चौथी फिल्म है। अर्जुन की लांचिंग फिल्म इश्कजादे यशराज में बनी थी। इसके बाद यशराज में उन्होंने औरंगजेब में काम किया, जिसमें उनका डबल रोल था। प्रियंका चोपड़ा और रणबीर सिंह के साथ अर्जुन कपूर ने यशराज की गुंडे में काम किया और अब वे चौथी फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

इश्कजादे के बाद परिणीती चोपड़ा के साथ उनकी ये दूसरी फिल्म है। इस साल पहले अर्जुन कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड रिलीज हुई और फिर अनीस बज्मी की मुबारकां। दोनों फिल्में बाक्स आफिस पर औसत साबित हुईं। आने वाली फिल्मों में अर्जुन कपूर विपुल शाह की नमस्ते कनाडा में भी काम कर रहे हैं, जिसमें एक बार फिर उनकी हीरोइन परिणीती चोपड़ा है।

Related Articles

Back to top button