संभल की डेमोग्राफी बदलने की साजिश : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संभल हिंसा की रिपोर्ट को लेकर शनिवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संभल की डेमोग्राफी बदलने की साजिश आजादी के पहले से ही चल रही है। वहां हिंदुओं पर जमकर अत्याचार हुआ लेकिन योगी सरकार ऐसा नहीं होने देगी।

उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को लोकभवन में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान यह बातें कहीं। पाठक ने कहा कि संभल हिंसा को लेकर आजादी के पहले के तथ्य और आज की स्थितियां क्या हैं यह सबको देखना चाहिए।

उन्होंने कहा “ हमारी मंशा सबका साथ सबका विकास की है । इसी को आधार बनाकर डबल इंजन सरकार काम कर रही है और आगे भी इसी के तहत काम करेगी।” उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले भी कई बार संभल हिंसा की चर्चा हुई। योगी सरकार लगातार यूपी में कानून व्यवस्था का काम कर रही है। कुछ लोग डेमीग्राफ़ी बदलने के लिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी लगातार इस बात की चर्चा करते हैं की विदेशी शक्तियों के इशारे पर धर्मांतरण और लव जिहाद के माध्यम से डेमोग्राफी बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अविभाजित भारत में भी ऐसी स्थिति थी। संभल में मुस्लिम परिवारों ने हिंसा करवाई थी। वहां हिंदुओं की पीड़ा अचानक सामने नहीं आई है इसकी कोशिश बहुत पहले से हो रही है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संभल में भगवान कल्कि अवतार होने वाला है। इसको लेकर हिंदू समाज हमेशा उत्सुक रहता है। संभल में डेमोग्राफी बदलने की साजिश के तहत किसी भी समाज को छोड़ा नहीं गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हमेशा हिंसा का सहारा लेता रहा है। अखिलेश यादव ने अपने पहली कैबिनेट की बैठक में आतंक वादियों को छोड़ने का काम किया था। लेकिन योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button