Breaking News

संयुक्त राष्ट्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने की शांति प्रयासों की सराहना

नयी दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संयुक्त राष्ट्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए शांति स्थापना सहित अन्य क्षेत्रों में विश्व संस्था के प्रयासों की सराहना की और इनमें भारत के योगदान पर गर्व जताया।

उपराष्ट्रपति ने बताया कि क्यों बहुत से बच्चे पढाई बीच में ही छोड देते हैं ?

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने ट्वीट किया है, ‘‘@संयुक्तराष्ट्रदिवस पर शुभकामनाएं। हम विश्व शांति को प्रोत्साहित करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों और विश्व निकाय के निर्देशन में चल रही विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हैं।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘हमारी दुनिया को बेहतर स्थान बनाने के लक्ष्य से चलायी जा रही @संयुक्तराष्ट्र की विभिन्न गतिविधियों को दृढ़ समर्थन देने और उनमें सक्रिय भागीदारी को लेकर भारत गौरवान्वित है।

भाजपा नेताओं के बाद, आरएसएस ने भी खींचे मोदी सरकार के कान, जानिये क्यों ?

आरएसएस प्रमुख ने कश्मीर को लेकर, संविधान संशोधन की मांग की..

 वर्ष 1945 में 24 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र का घोषणापत्र प्रभावी हुआ था। वर्ष 1948 से इस दिन को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1971 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र दिवस पर सदस्य राष्ट्रों में सार्वजनिक अवकाश रखने की सिफारिश की थी।

रावण दहन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दिया, राष्ट्र निर्माण का संदेश