सड़क दुर्घटना तीन लोगों की मौत

सतना, मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक सड़क दुर्घटना में बिहार निवासी तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सतना कटनी मार्ग पर अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही गांव के निकट एक तेज रफ्तार कार डिवायडर से टकराकर दो हिस्सो में बंट गई। इस भीषण हादसे में कार में सवार बिहार के कैमूर निवासी जमाल खान, रफीउल्ला खान व मुरादखान की मौत हो गयी। जबकि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हाे गया। घायल व्यक्ति को कटनी ले जाया गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह शोक सहन करने का सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button