Breaking News

सत्ता परिवर्तन के बजाए सामाजिक परिवर्तन को महत्व देना होगा- गडकरी

nitin-gadkariजयपुर ,  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने समाज में परिवर्तन लाने को सबसे बड़ा लक्ष्य बताते हुए कहा है कि सत्ता परिवर्तन के बजाए सामाजिक परिवर्तन को ज्यादा महत्व देने की जरुरत है।
नितिन गडकरी ने आज यहां भारतीय संस्कृति की पहचान.चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर आयोजित व्याख्यान में कहा कि राष्ट्र निर्माण राजनीति और चुनावी व्यवस्था से कहीं ऊपर है। उन्होंने कहा कि हमने स्वराज हासिल कर लिया है, लेकिन अभी सुराज प्राप्त करने की दिशा में हमें काफी आगे जाना है। सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और देश में बदलाव महसूस किया जा सकता है।
भारत की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और विरासत का जिक्र करते हुए  गडकरी ने कहा कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों में विश्व को सही दिशा दिखाने की ताकत है। गरीबी और अशिक्षा के बावजूद हमारी मूल्य आधारित सामाजिक व्यवस्था एकजुट और ताकतवर बनाये रखती है। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों के दम पर समाज में एकता और समन्वय बनाये रखने की कोशिश होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि विज्ञानए तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा हैए उधर योगए विज्ञान और आयुर्वेद में भी पूरे विश्व में हमारी धाक है। ये हमारी संस्कृति की पहचान है और इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में हमारी भागीदारी बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने की ताकत है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीकी ज्ञान से परिपूर्ण युवा पीढ़ी को गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और मजबूत जीवन मूल्यों की जानकारी देने की भी जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *