सत्ता में आये तो पुलिस भर्ती में इंटरव्यू खत्म होगा- राजनाथ सिंह

rajnath-singh_1480584473झांसी,  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी  की सरकार बनने पर पुलिस भर्ती में इंटरव्यू की प्रथा को खत्म किया जायेगा।
राजनाथ सिंह ने  एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहाकि ष्प्रदेश में हमारी सरकार आई तो पुलिस भर्ती में इंटरवयू ख़त्म कर दिया जायेगा। नौकरी के लिये जरूरी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतिलिपि को स्वप्रमाणित करने का अधिकार दिया जायेगा।ष्
उन्होंने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ढाई साल से ज्यादा का समय हो चुका है। पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम कर रही केन्द्र सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा जबकि इससे पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन  सरकार के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बगैर चुटकी लेते हुये श्री सिंह ने कहाकि ष्सभाएं तो कई सुनी मगर खाट पर साथ पहली बार सुना। इन सभाओं की क्या गति हुयी यह बताने की जरूरत नही। चुनाव से चार महीने पहले ही जो खाट पर आ गया हो वो क्या चुनाव लड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button