सत्याग्रह के दूसरे दिन, दिग्विजय सिंह बोले-नोटबंदी का सबसे बुरा असर, किसानों पर हुआ

भोपाल, कांग्रेस के महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नोटबंदी के लिए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आज कहा कि इसका सबसे बुरा असर किसानों पर हुआ है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे नगर स्थित दशहरा मैदान में कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किसानों की मांगों को लेकर किए जा रहे 72 घंटे के सत्याग्रह के दूसरे दिन यहां पहुंचे श्री सिंह ने अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने नोटबंदी काे असफल बताते हुए कहा कि यह क्यों की गई आज तक समझ में नहीं आया।

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि नोटबंदी से उनके करीबी लोगों को फायदा हुआ। नोटबंदी के बाद आयात शुल्क कम कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि इससे विदेश से अनाजए दलहनए तेल आयात करने वालों को लाभ पहुंचा। इसका असर किसान पर हुआए क्योंकि सरकार उसके उत्पादन का केवल 30 प्रतिशत ही समर्थन मूल्य पर खरीदती हैए बाकी व्यापारी खरीदते हैं। जब व्यापारियों को आयात किया गया सामान कम दाम में मिल रहा है तो वह किसानों से महंगा क्यों खरीदेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के पहले इसे लागू करने का वादा किया थाए लेकिन बाद में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसानों को उसकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिलना चाहिए और उनका कर्ज माफ होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button