Breaking News

सदस्यता अभियान मे जुटे समाजवादी, पूरा करेंगे अखिलेश यादव का पांच करोड़ का लक्ष्य

लखनऊ,  समाजवादी संघर्ष के लिये जाने जाते रहे हैं। संघर्ष के बल पर फिर से खड़े होंगे। यह मात्र डायलाग नही बल्कि आजकल समाजवादी पार्टी का कर्म सूत्र है। समाजवादी पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता एकबार फिर सपा को और अधिक मजबूत बनाने के लिये सक्रिय हो गयें हैं।

अखिलेश यादव का यह कदम, बढ़ायेगा समाजवादी पार्टी की ताकत

 सपा ने 15 अप्रैल से ऑनलाइन, मिस्ड काल और परची के जरिये सदस्यता अभियान शुरू किया है। दो महीने के इस अभियान में पांच करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। पिछली बार सपा ने एक जुलाई 2014 से 30 सितंबर 2014 तक सदस्यता अभियान चलाया था, जिसमें 1,44,000 लोग सक्रिय सदस्य बने थे। संविधान में संशोधन के चलते सदस्यों का कार्यकाल पांच साल हो गया है जबकि अब तक यह तीन साल था। बताया गया है कि अब तक पांच लाख लोगों ने मिस्ड काल के जरिये सपा की सदस्यता ली है। समाजवादी पेंशन की लाभार्थी रही 55 लाख महिलाओं को भी पार्टी का सदस्य बनाने की प्रभावी योजना है।

54 आईपीएस के तबादले, दीपक कुमार लखनऊ के नए एसएसपी, देखिये पूरी लिस्ट

38 जिलों के डीएम सहित 84 आईएएस, 9 पीसीएस का तबादला, देखिये पूरी सूची

मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रारम्भिक और सक्रिय सदस्य बनाने के इस अभियान को बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, विकास खंड एवं वार्ड स्तर पर सदस्यता शिविर लिया गया जाएगा। कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर-78599-99999 पर मिस्ड काल कर  सदस्यता हासिल सकता है। ऑनलाइन सदस्यता के लिए वेबसाइट का भी उपयोग किया जा सकता है।

38 जवानों को खोने के बाद, सरकार ने सीआरपीएफ को दिया नया महानिदेशक