Breaking News

सन्त रविदास ने दुनिया को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया : रेखा आर्या

देहरादून, सन्त रविदास की जयंती पर रविवार को उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राज्य की महिला सशक्तिकरण एवम बाल विकास और खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सन्त रविदास महाराज सन्त परंपरा के ऐसे महान योगी और परम ज्ञानी रहे, जिन्होंने लोगों को ज्ञान की प्राप्ति कराई। वह मध्य युगीन भारत के महान समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और बुराईयों को दूर करते हुए सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया।

रेखा आर्या ने कहा कि आज केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा सभी महापुरूषों के जन्मदिन और जयंतियों को विशेष अवसर के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही, उन महान सन्तों के बताए आदर्शों के अनुरूप कार्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह वर्तमान राज्य और केन्द्र सरकार का इन महापुरूषों को सच्चा नमन है।
इस अवसर पर आयोजक सुरेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र गौतम, राममूर्ति, उमेश कुमार, संजय एवं हजारों अनुयाई उपस्थित थे।