सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी

लखनऊ, समाजवादी पार्टी मुख्यालय सहित प्रदेश के प्रत्येक जिले में आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार सिंह एवं कुलदीप सक्सेना ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्री यादव ने कहा है कि चौधरी साहब की कृषि नीतियों से देश के अन्नदाता के जीवन का खुशहाली का रास्ता खुलता है। वे अर्थनीति के बड़े जानकार थे। उनका सम्पूर्ण राजनैतिक जीवन सादगी, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का उदाहरण है। भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए उनका जोर गांव-खेती और किसानों के उत्थान पर था।

श्री यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी आजीवन शोषित और समाज के वंचित लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य करते रहे। उन्होने भूमि सुधार की दिशा में कई महत्वपूर्ण कानून बनाये। सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत सम्पत्ति के आग्रह से वे जीवन भर दूर रहे। राजनीति में वे प्रकाश पुंज की तरह है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समृद्धि और समरसता कायम की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button