सपा और बसपा विपक्ष की भूमिका के लिए संघर्ष कर रहेः केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू

m-venkaiah-naiduनई दिल्ली,  केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बहुमत के साथ जीतेगी, साथ ही जोर दिया कि सपा और बसपा केवल मुख्य विपक्षी दल की भूमिका के लिए संघर्ष कर रही है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने गुजरात के गधे टिप्पणी के लिए अखिलेश यादव की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह लोगों की भाषा नहीं है। वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं से कहा, हमें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को बहुमत हासिल होगा और वह सरकार बनायेगी। सपा और बसपा विपक्ष की भूमिका के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोगों को यह तय करना है कि सपा और बसपा में से कौन मुख्य विपक्षी पार्टी होगी। पीएचडी चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित एक समारोह से इतर केंद्रीय मंत्री ने गुजरात के गधे के बारे में अखिलेश यादव की टिप्पणी के बारे में कहा कि जब हम लोगों को संबोधित करते हैं, तब हमें लोगों की भाषा का उपयोग करना चाहिए। हम समझते हैं कि यह लोगों की भाषा नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button