Breaking News

सपा का प्रतिनिधिमंडल मुगलसराय दुर्घटना पीड़ितों से करेगा मुलाकात

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 15 जनवरी को चंदौली जायेगा।

पार्टी सूत्रों से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार यह प्रतिनिधमंडल जनपद चन्दौली के विधान सभा क्षेत्र मुगलसराय में उन परिजनों से मुलाकात करेगा जिनके घर के लोग सिलेण्डर फटने से मारे गये थे। यह प्रतिनिधमंडल मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा चेक के माध्यम से भेजी गयी सहायता राशि भी देगा। मृतक राजन पाल की पत्नी नीलम पाल तथा मृतक चन्द्रभान कुमार की पत्नी सीमा को चेक पहुंचाया जायेगा।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री प्रभुनारायण सिंह यादव विधायक, रामकिशुन यादव पूर्व सांसद, सत्य नारायण राजभर निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, चन्द्रशेखर यादव पूर्व प्रत्याशी विधान सभा, परवेज अहमद निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी तथा नफीस अहमद निवर्तमान जिला महासचिव समाजवादी पार्टी शामिल हैं।