सपा का यदि पतन हुआ तो, केवल मुलायम सिंह होंगे जिम्मेदार-राम गोपाल यादव

Ram Gopal Yadavलखनऊ , उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी में चल रहे अन्दरुनी कलह के बीच पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव को चेताया है कि सपा का यदि पतन हुआ तो इसके लिए केवल वह ही जिम्मेदार होंगे।
प्रो0 यादव ने सपा अध्यक्ष को भेजे खत में कहा कि ष्पार्टी बनाने के लिए जो जनता आपकी पूजा करती है वही जनता पार्टी के पतन होने पर आपको और केवल आपको दोषी ठहरायेगी। इतिहास बहुत निष्ठुर होता है यह किसी को बख्शता नहीं है।ष्
श्री यादव ने अपने पत्र में लिखा ष् मुख्यमंत्री पद का चेहरा हर हाल में अखिलेश यादव को बनाना चाहिए। सपा को आपने बडी मेहनत से बनाया था। पार्टी चार बार सत्ता में भी पहुंची। पिछली बार किसी अन्य दल के समर्थन की आवश्यकता भी नहीं पडी। राज्य सरकार के काम पूरे देश के लिए पथ प्रदर्शक का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इस समय निर्विवाद रुप से प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से जो हुआ है उससे पार्टी का मतदाता हताश है और अब तो उसमें नेतृत्व के प्रति आक्रोश भी उत्पन्न हो रहा है। ष्
उन्होंने पत्र में लिखा है कि स्थिति यह बन गयी है कि अगर मतदाता को अहसास हुआ कि प्रत्याशी मुख्यमंत्री विरोधी है तो वह चुनाव नहीं जीत सकेगा। लोगों को कष्ट यह है कि पहले नम्बर पर चल रही पार्टी कुछ गिने चुने लोगों की गलत सलाह की वजह से काफी पीछे चली गयी है। आपको सलाह देने वाले लोगों की जनता में हैसियत शून्य हो गयी है।
उन्होंने लिखा है कि पार्टी जिसे चाहे उसे टिकट दे लेकिन जीतेगा वही जिसकी हैसियत होगी। पार्टी तभी चुनाव जीतेगी जब मुख्यमंत्री का चेहरा अखिलेश यादव होंगे। अगर आप चाहते हैं कि पार्टी फिर 100 से नीचे चली जाय तो आप चाहे जो फैसला लें लेकिन एक बात याद रखें कि जो जनता पार्टी बनाने के लिए आपको पूजती है वही पार्टी के पतन के लिए आपको दोषी ठहरायेगी।

Related Articles

Back to top button