लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरिद्वार के पूर्व विधायक और उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अम्बरीष कुमार तथा प्रख्यात रंगकर्मी उर्मिल कुमार थपलियाल एवं जौनपुर में समाजवादी पार्टी के नेता रत्नसेन सिंह के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
श्री अम्बरीष कुमार सन् 2007 में उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। उन्होंने छोटे व्यापारियों, श्रमिकों, गरीबों, टैम्पो-टैक्सी यूनियन, कुलियों एवं नौजवानों के लिए बराबर संघर्ष किया। 20 जुलाई की रात्रि में उनका निधन हुआ।
उर्मिल कुमार थपलियाल प्रख्यात रंगकर्मी के साथ लेखक और स्तम्भकार भी थे। नौटंकी विधा को उन्होंने नया रंग रूप दिया था। 80 वर्ष की आयु तक वे विभिन्न समाचार पत्रों में हास्यव्यंग के स्तम्भ लिखते रहे थे। उनके निधन से संस्कृति जगत को भारी क्षति हुई है।