लखनऊ, समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने महामहिम राज्यपाल राम नईक को एक ज्ञापन देकर उनसे राज्य की भाजपा सरकार में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विचार कर नियंत्रित करने का अनुरोध किया ताकि निर्दोष व्यक्तियों को फर्जी मुकदमों में न फंसाया जाए। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दी.
अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव- गंभीर मंत्रणा जारी
जानिए शिवपाल के बेटे आदित्य यादव ने अखिलेश यादव को क्या कहा ?
राज्यपाल महोदय को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा ने छल कपट और झूठे वादों के आधार पर सत्ता हासिल की है। 7 माह से अधिक अवधि वाली राज्य सरकार में कानून व्यवस्था ने विकराल रूप ले लिया है। भाजपा के गुंडे पुलिस की पिटाई कर रहे हैं। थानों में भाजपा नेताओं का राज है। पुलिस बल का प्रयोग अब विपक्ष को दबाने, फंसाने और उसको प्रताड़ित करने में हो रहा है। हाल में निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं ब्लाक प्रमुखों को हटाकर भाजपा के लोगों को बिठाने में प्रशासन ने नंगा नाच किया हैं। यह राजनीतिक भ्रष्टाचार का ज्वलंत उदाहरण है।