सपा प्रदेश कार्यालय पर अखिलेश समर्थकों का कब्जा, उखाड़ी गई शिवपाल की नेमप्लेट

Samajwadi-Party 1लखनऊ, सपा प्रदेश कार्यालय पर अखिलेश यादव समर्थकों का कब्जा हो गया है। अखिलेश यादव समर्थकों ने सपा प्रदेश कार्यालय मे स्थित शिवपाल सिंह यादव के कमरे के आगे लगी, नेमप्लेट को उखाड़कर फेंक दिया।

अखिलेश यादव समर्थकों ने सपा प्रदेश कार्यालय पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। सपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा प्रदेश कार्यालय के अंदर खड़े होकर भाषण भी दिया। इसके बाद नरेश उत्तम पटेल, सपा प्रदेश कार्यालय  स्थित अपने कमरे मे जाकर बैठे। सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि अखिलेश यादव समर्थकों के सपा प्रदेश कार्यालय पर कब्जे का किसी ने विरोध नही किया।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने और शिवपाल सिंह यादव से प्रदेश अध्यक्ष छीने जाने की घटना पूरी तरह योजनाबद्ध है जिसकी स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी है। राजनीतिक जानकार दावा कर रहे हैं कि मामले की पूरी जानकारी मुलायम सिंह यादव को है और उन्हें पार्टी के संविधान की भी पूरी समझ है। इस पूरे प्रकरण मे कहीं न कहीं, मुलायम सिंह यादव की मौन सहमति है।

 

Related Articles

Back to top button