Breaking News

सपा बसपा गठजोड़ को जनता सिरे से कर देगी खारिज-शिवपाल यादव

बलिया,  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ;प्रसपाद्ध लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा और बहुजन समाज पार्टी ;बसपाद्ध के गठबंधन को मौकापरस्त दलों का गठजोड़ करार दिया है।

शिवपाल सिंह यादव ने  यहां एक कार्यक्रम में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हुये सत्ता के लिये हुये इस बेमेल गठबंधन को जनता सिरे से खारिज कर देगी। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उनकी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा और समय आने पर उनकी पार्टी भाजपा की विदाई का कारक बनेगी।

उन्होने दावा किया कि प्रसपा के बिना प्रदेश में कोई भी गठबंधन सफल नहीं हो सकता। उन्होने कहा कि चाटुकारों के चलते सपा का सत्यानाश हुआ और पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव में मात्र 43 सीटों पर सिमट गई। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में अनाचारए कदाचार और भ्रष्टाचार सर चढ़ कर बोल रहा है। थाना से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक धन उगाही का केन्द्र बने हैं। देश को कर्ज से मुक्त कराने का सपना दिखाने वाले मोदी के राज में लगातार कर्ज बढ़ रहा है।