सबसे अच्छे दोस्त संग शादी करना रहा शानदार – बिपाशा

मुंबई, अभिनेत्री बिपाशा बसु की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। उनका कहना है कि अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी होना शानदार रहा। बिपाशा ने पिछले साल अप्रैल में अभिनेता करन सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिए थे। अभिनेत्री ने इस अवसर पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

मायावती ने किया, बसपा में बड़ा फेरबदल

बिपाशा ने कहा, मेरी शादी को एक साल पूरा होने वाला है। अगर आप अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करती हैं, तो यह सबसे सुंदर चीज होती है। करन, आपको याद कर रही हूं। आपके पास वापस आने के दिनों को गिन रही हूं। बिपाशा और करन को 2015 में रिलीज हुई फिल्म अलोन में साथ देखा गया था। इस अभिनेत्री के पास हालांकि अभी कोई फिल्म नहीं है। उनके पति करन को 3 देव में देखा जाएगा, जो एक जोड़े की कहानी है। इसमें पत्नी धार्मिक प्रवृत्ति की रहती है।

सत्ता जाते ही मुलायम सिंह के घर पर बिजली विभाग का धावा, थमाया लाखों का बिल

 

3 देव की कहानी में ये जोड़ा तीन युवाओं को अपना घर किराए पर देता है और यहां से अलग घटनाएं घटनी शुरू होती हैं। इस फिल्म में करन के अलावा टिस्का चोपड़ा, के.के. मेनन, कुणाल रॉय कपूर और टेलीविजन अभिनेत्री रवि दूबे को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button