Breaking News

सब जूनियर हॉकी में आंध्र प्रदेश ने महिला और केरल ने पुरुषों का खिताब जीता

केरल, दूसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर साउथ जोन चैंपियनशिप 2024 में आंध्र प्रदेश ने महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया जबकि पुरुष वर्ग का ताज केरल के सिर सजा।

महिला वर्ग के फाइनल में हॉकी आंध्र प्रदेश ने तमिलनाडु हॉकी यूनिट को 3-0 से हराया जबकि केरल हॉकी ने हॉकी कर्नाटक को 4-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया वहीं पुरुष वर्ग में, केरल हॉकी ने फाइनल में तमिलनाडु की हॉकी यूनिट को 7-0 से हराया जबकि हॉकी कर्नाटक ने ले पुडुचेरी को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

महिला वर्ग में हॉकी आंध्र प्रदेश की लक्ष्मी पारिकी (20′), पाटन मुजिया बेगम (33′) और रागुला नागमणि (48′) ने एक-एक गोल करके तमिलनाडु हॉकी यूनिट को हराने में महती भूमिका अदा की। इस बीच, पुरुष वर्ग के फाइनल में केरल हॉकी के लिये राजू बंगारी (11′, 16′) और बहाला सूरज (29′, 48′) ने दो-दो गोल दागे जबकि लाकड़ा आदित्य (3′), एक्का जीवन (6′) और मिंज दिनेश (57′) ने एक-एक गोल किया।