समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज हुआ मामला….

नई दिल्ली, चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है। समाजवादी पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरी यादव पर आज रायसेन जिले के बेगमगंज थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।

बेगमगंज के अनुविभागीय दंडाधिकारी संतोष चंदेल ने यादव के खिलाफ यह अपराध दर्ज कराया है। यादव ने 18 अक्टूवर को बेगमगंज में एक धार्मिंक आयोजन दुर्गा उत्सव के चल समारोह के दौरान बिना अनुमति पार्टी का बैनर टोपी लगाकर स्वागत करते आये नजर आए थे। सिलवानी विधानसभा से सपा प्रत्याशी गौरी यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा था।

Related Articles

Back to top button