समाजवादी पार्टी डूबता हुआ जहाज- अनुप्रिया पटेल

anupriya-complant-2-580x395कानपुर,  साढे चार साल की सपा सरकार में प्रदेश को जमकर लूटा गया, जब सत्ता जाती दिख रही है तो मीडिया में छाए रहने के लिए राजनीतिक ड्रामा किया जा रहा है। यह लोग कुछ भी कर ले डूबते हुए जहाज को नहीं बचा सकते। यह कहना है केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का। उन्होंने कहा कि सपा उत्तर प्रदेश में डाॅ. लोहिया के नाम पर सत्ता में आई थी। लेकिन साढ़े चार साल में जनता के हित में कोई काम नहीं किया गया। हां भ्रष्टाचार जरूर जमकर हुआ और कानून व्यवस्था तो पूरी तरह से पटरी से उतर गई। इस जंगलराज को जब जनता ने उखाड़ फेंकने का मन बना लिया तो भ्रमित करने के लिए सपा परिवार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगा। जनता की भावनाओं को देखते हुए अब यह कहा जा सकता है कि सपा डूबता हुआ जहाज है।

आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दल व भाजपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या स्वामी प्रसाद मौर्या, रीता बहुगुणा जैसे राम गोपाल यादव भी भाजपा की शरण में आएगें, तो उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि जब उनके ऊपर कीचड़ उछाला जा रहा है तो कहीं न कहीं शरण तो लेगें ही। तीन तलाक मामले में कहा कि केन्द्र सरकार कोर्ट में अपना पक्ष रख चुकी है, जो फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा। किसी भी हालत में मुस्लिम महिलाओं का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री कानपुर के एक महिला विद्यालय के निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी। यहां पर विधायक सलिल विश्नोई, पूर्व कुलपति आर.सी. कटियार, डाॅ. ममता गंगवार, प्रो. आर.के. शर्मा, मीरा त्रिपाठी, सीमा वर्मा, निष्ठा शर्मा आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button